आज के समय में अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए Credit Card बहुत जरूरी हो गया है।

ऑनलाइन खरीदारी के लिए लोग Credit Card का यूज करना पसंद करते हैं। Credit Card से खरीदारी करने पर काफी अच्छे ऑफर और डिस्काउंट मिलते हैं।

अगर आपकी Income और CIBIL Score अच्छी है तो बैंक बड़ी आसानी से आपको क्रेडिट कार्ड दे देते हैं।

लेकिन जिन लोगों के CIBIL Score कम या खराब होता है वो क्रेडिट कार्ड नहीं बनवा पाते हैं।

लेकिन अब आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के माध्यम से भी Credit Card बनवा सकते हैं। अगले स्लाईड में जानिए, FD पर Credit Card बनवाने के लिए आपको क्या करना होगा।

 Fixed Deposit पर Credit Card बनवाने के लिए आपकी FD बैंक में ही होनी चाहिए।

Credit Card की लिमिट आपकी बैंक में जमा FD के अमाउंट के आधार पर तय की जाती है।

Credit Card Against FD में बैंक FD को सिक्योरिटी की तरह रखते हैं। Credit Card Against FD की सुविधा देश में लगभग सभी बैंकों में मिलता है।

FD क्रेडिट कार्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको इसके लिए अलग से कोई और डॉक्यूमेंट देने की जरूरत नहीं पड़ती है।

FD क्रेडिट कार्ड के अध्यम से आपको अपने CIBIL Score सुधारने का मौका मिलता है।

Credit Card Against FD के लिए सभी बैंकों में अलग-अलग नियम हैं। बैंकों में आपको कम से कम 10 हजार रुपये की FD मिनिमम 6 महीने के लिए करवाना होगा।