Kisan Credit Card (KCC) क्या है : किसान क्रेडिट कार्ड के लिए कीसे आवेदन करें?

दोस्तों हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है। भारत की पूरी अर्थव्यवस्था कृषि पर ही निर्भर है। लेकिन आज के समय में खेती-बड़ी करना इतना आसान नहीं रह गया है। आज के समय में कृषि भी यह एक बड़े व्यापार की तरह जोखिम भरा हो गया है ख़राब मौसम, पानी की कमी, फसल में लगने वाली बीमारियाँ और खेती में लगने वाले लागत की समस्या लागातार बदते ही जा रहे है। ऐसे में भारत सरकार द्वारा भी किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई जाती है, इन्हीं सरकारी योजनाओं में से एक Kisan Credit Card (KCC) योजना है। आज हम इस योजना के बारे में पूरी जानकारी देंगे और यह भी बताएंगे कि आप Kisan Credit Card (KCC) के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं, इसके फायदे और नुकसान क्या है ?

Kisan Credit Card (KCC) क्या है?

यह भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजना के तहत किसानों को दिया जाने वाला Credit Card है। Kisan Credit Card योजना वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा द्वारा अगस्त 1998 में शुरू की गई थी। इस योजना के तहत किसानों को कम ब्याज पर लोन दिया जाता है। इस लोन के पैसों का यूज किसान अपनी खेती-बाड़ी में लगने वाले खर्चों के लिए कर सकें। इस योजना के तहत किसानों को 50 हजार से 3 लाख रूपये तक लोन दिया जाता है। किसान क्रेडिट कार्ड के लोन पर लगने वाला ब्याज दर काफी कम होता है, इसपर लगने वाले व्याज दर 6 महीने के लिए 4 % होता है और एक साल के लिए यह 7% होता है।

जिनके पास किसान क्रेडिट कार्ड होता है उन्हें दुर्घटना बीमा की भी सुविधा मिलती है। दुर्घटना में विकलांगता पर 25 हजार रूपये और मृत्यु पर 50 हजार रूपये तक का लाभ मिलता है। इस बीमा का लाभ 70 बर्ष तक के व्यक्ति को दिया जाता है।

Kisan Credit Card Eligibility क्या है?

  • अगर कोई किसान खेती योग्य जमीन का हिस्सेदार है तो वह Kisan Credit Card योजना का लाभ ले सकता है।
  • 18 बर्ष से 75 बर्ष तक के किसान इस कार्ड और लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

किसान क्रेडिट कार्ड के क्या क्या फायदे हैं?

  • Kisan Credit Card से 50 हजार से 3 लाख रूपये तक का लोन ले सकते हैं।
  • लोन पर लगने वाले व्याज दर काफी काम होते हैं।
  • खेती-बड़ी में लगने वाली लागत की कोई चिंता नहीं होती है।
  • बैंक से या साहूकारों से कर्ज लेने में मुक्ति मिलती हैं।
  • अगर आप अवधि से पहले लोन चूकते हैं तो भारत सरकार के तरफ से 3 % सब्सिडी भी मिलती है।
  • इस कार्ड पर दुर्घटना बीमा का भी फायदा मिलता है।

किसान क्रेडिट कार्ड के क्या क्या नुकसान हैं?

  • अगर आप किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत लिए गए लोन का यूज खेती-बड़ी के अलावा कहीं और करते हैं तो समय पर न चुकाने पर परेशानी आ सकती है।
  • अगर आप समय पर लोन नहीं चुका पाते हैं तो ब्याज 4 % की जगह सालाना 7 % देना पड़ सकता है।

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए डॉक्यूमेंट

Kisan Credit Card के लिए आपको एक आवेदन फॉर्म भरना पड़ता है। इसके लिए आपको एक पासपोर्ट साइज फोटो और एक एफिडेविड जमा करना होता है। यह एफिडेविड सिद्ध करेगा कि आपके ऊपर बैंक का कर्ज नहीं है। इसके अलावा और भी कई तरह के डॉक्यूमेंट जमा करने की जरूरत पड़ती है जैसे –

  • PAN Card
  • Aadhaar Card
  • Voter ID Card
  • Land Proof

Kisan Credit Card आवेदन करने के लिए आप अपने नजदीकी बैंक के ब्रांच में जाकर इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी डिजिटल सेवा केंद्र से भी किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

FAQ

किसान क्रेडिट कार्ड से लोन लेने पर कितना व्याज देना पड़ेगा?

Kisan Credit Card पर लगने वाले व्याज दर 6 महीने के लिए 4 % होता है और एक साल के लिए यह 7% होता है।

किसान क्रेडिट कार्ड से कितने रुपये का लोन ले सकते हैं?

Kisan Credit Card से 50 हजार से 3 लाख रूपये तक का लोन ले सकते हैं।

Other Trending Posts:

1 thought on “Kisan Credit Card (KCC) क्या है : किसान क्रेडिट कार्ड के लिए कीसे आवेदन करें?”

Leave a Comment